फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Searching for the light of life in the night of death

Bahraich News: काल की रात में खोजते रहे जिंदगी का उजियारा

Fri, 31 Oct 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 31 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Searching for the light of life in the night of death
भरथापुर ​स्थित कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव पलटने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को तला
बहराइच। भरथापुर नाव हादसे की काली रात सिर्फ दर्द की नहीं, बल्कि जिंदगी की उम्मीद और साहस की मिसाल भी बन गई। बिजली का नामोनिशान नहीं था। लगातार बारिश हो रही थी। नदी उफनाई थी, फिर भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी और स्थानीय पुलिस के जवान बिना रुके राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन




बुधवार शाम करीब 6:30 बजे जब आखिरी बार ग्रामीणों ने नाव को पलटते देखा, तब से लेकर भोर चार बजे तक टॉर्च, मोबाइल की रोशनी और गाड़ियों के हेडलाइट्स के सहारे जवान नदी में उतर कर लोगों को तलाशते रहे। घुप्प अंधेरे और तेज बहाव के बीच हर आवाज, हर छपाक उम्मीद जगाती रही कि शायद कोई अब भी जिंदा मिल जाए।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान इकरार अंसारी ने बताया कि कुछ जवान रस्सियों के सहारे नदी में उतरे, जबकि बाकी किनारे से लाइट फ्लैश कर रास्ता दिखाते रहे। बारिश और फिसलन के बावजूद किसी ने हार नहीं मानी। कई बार तेज धारा में फंसे मलबे से आवाजें आईं और हर बार जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस ओर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल हालात में ग्रामीण भी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाटकर डटे रहे। गांव की महिलाओं ने टीम के लिए खाना, चाय और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाकर मदद कीं। पूरा गांव टीम के साथ मुस्तैद रहे। सभी अपनों की जिंदगी के लिए पूरी रात जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed