फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SDO reprimanded on power cuts problem

विद्युत कटौती की समस्या पर एसडीओ को लगाई फटकार

Thu, 03 Oct 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
SDO reprimanded on power cuts problem
पयागपुर में पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर/रिसिया (बहराइच)। पयागपुर व रिसिया थाना परिसर में गुरुवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहारों को मनाने पर बल दिया। रिसिया में ग्रामीणों ने अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए विद्युत व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रिसिया थाना परिसर में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का सभी लोग प्रयास करें। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि अफवाहों पर कोई भी व्यक्ति ध्यान न दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मूर्ति विसर्जन के जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान कस्बेवासियों ने अघोषित विद्युत कटौती की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए विद्युत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अरविंद चौहान, एसडीएम रामचंद्र यादव, बीडीओ रविशंकर प्रधान, सरोज सिंह, एसओ पीपी पांडेय, जयप्रकाश अग्रहरी, डॉ. राजू निगम, नईम अहमद आदि मौजूद रहे।

उधर, पयागपुर थाना परिसर में भी डीएम व एसपी ने बैठक की। बैठक में डीएम ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट से लेकर एनएसए तक की सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने क्षेत्र के मूर्ति विसर्जन के रास्तों के विवाद को हल करने के लिए अलग से बैठक बुलाए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसडीएम बाबूराम, सीओ नरेश सिंह, एसओ राजकुमार सरोज, गिरीश शुक्ल, नंदलाल, एके वर्मा, उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed