फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   school rally

स्कूल चलो रैली से गूंजी कस्बे की गलियां

Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 20 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
school rally
पयागपुर में मंगलवार को स्कूल चलो रैली में शामिल छात्र। - फोटो : अमर उजाला
पयागपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर में मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र नाथ द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर बीआरसी केंद्र से रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में शामिल परिषदीय स्कूलों के छात्र हाथों में स्लोगन लिखे बैनर लिए हुए थे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर के परिसर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो जागरूकता रैली का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


रैली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर से बस स्टॉप, इकौना मोड़  होते हुए फिर ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में शामिल परिषदीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं जागरूकता नारों व स्लोगनों से लिखी शिक्षाप्रद तख्तियां लिए हुए थे। समापन मौके पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed