{"_id":"670175df4be4e7a380047450","slug":"scammers-took-away-a-bag-full-of-rs-5-lakh-from-a-wholesalers-car-bahraich-news-c-98-1-slko1013-121013-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: होलसेल व्यापारी की कार से पांच लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: होलसेल व्यापारी की कार से पांच लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े टप्पेबाज
Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
बलहा(बहराइच)। रुपईडीहा से तगादे का पैसा लेकर लौट रहे बर्तन के थोक व्यापारी की कार में रखा पांच लाख रुपयों से भरा बैग शनिवार की रात टप्पेबाज युवक पार कर ले गया। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
कोतवाली नगर के चांदपुरा निवासी बर्तन के थोक व्यापारी एजाज कुरैशी हर शनिवार को तगादा करने रुपइडीहा बाजार जाते हैं। एजाज ने बताया कि शनिवार को वह कार से रुपईडीहा बाजार से तगादा कर पांच लाख से भरा बैग लेकर घर के लिए निकले थे। रास्ते में नानपारा कोतवाली के शिवपुर चौराहे पर स्थित एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके। जब कार में वापस लौटे तो रुपयों से भरा बैग गायब था।
आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक लड़का कार से रुपयों से भरा बैग ले जाते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है, सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टप्पेबाज की शिनाख्त कर पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।