फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu overflowed, flood water entered 16 villages

Bahraich News: सरयू उफनाई, 16 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Wed, 03 Sep 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Saryu overflowed, flood water entered 16 villages
महसी के प्रधानपुरवा में बाढ़ के पानी से ​घिरे घर।   - स्रोत : ग्रामीण
बहराइच/महसी। सरयू ने जिले में तबाही मचानी शुरू कर दी है। नेपाल की बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी के चलते नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सरयू के पानी से 16 गांव घिर गए हैं। महसी के जानकीनगर गांव का अस्तित्व खत्म हो चुका है, जबकि प्रशासन सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त है।
विज्ञापन





गांव डूब रहे हैं, लोग जान बचाने की जद्दोजहद में हैं, लेकिन बाढ़ चौकियों पर सन्नाटा है। सरयू खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का सीधा असर बहराइच में पड़ा है। चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 3.49 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। नतीजतन महसी और कैसरगंज तहसील के 16 गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन




जहां कल तक महसी का जानकीनगर गांव मौजूद था, आज वहां सरयू की धारा बह रही है। जानकीनगर में कुल 95 मकान थे, जो एक-एक कर बह गए और गांव का नामोनिशान मिट गया। भौरी, सिपहिया, औराही, महंतपुरवा, जोधापुरवा, माझा दरियाबुर्द और तारापुर खुर्द समेत कई गांवों में पानी घुस चुका है। ग्राम पंचायत गलकरा के मजरे भी पानी से घिरे हैं। करीब ढाई हजार से अधिक की आबादी चारों तरफ पानी से घिर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बाढ़ चौकियों पर सन्नाटा

हालात इतने गंभीर होने के बावजूद बाढ़ चौकियों पर सन्नाटा है। न राहत सामग्री पहुंची है, न ही कोई कर्मचारी मौके पर दिख रहा है। गांवों में अफरातफरी मची है और लोग अपनी जान व माल बचाने में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ कागजों पर नजर रख रहा है, जमीनी स्तर पर मदद शून्य है।




पलायन के लिए मजबूर हैं ग्रामीण

पानी बढ़ने के साथ ही सरयू का कहर कटान के रूप में भी सामने आ रहा है। नदी किनारे की उपजाऊ भूमि तेजी से काट रही है। छतरपुरवा, मल्हानपुरवा, नई बस्ती गोलागंज, भिखारीपुरवा, प्रभानपुरवा और चारीगाह बांध से सटे गांवों के लोग पलायन के लिए मजबूर हैं।





राजस्व कर्मियों को निगरानी के निर्देश

महसी तहसील के तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि सरकारी नाव और नाविकों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में राजस्व कर्मियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed