{"_id":"5db47f448ebc3e93b85d3927","slug":"sand-laden-tractor-trolley-crushes-two-sisters-riding-a-bicycle-dies-bahraich-news-lko4891131113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दो बहनों को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दो बहनों को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार के निकट साइकिल सवार बहनों की ट्रैक्टर से रौंदकर मौत के बाद ज?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बरदहा कला गांव निवासी साइकिल सवार दो सगी बहनों को शनिवार को बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बरदहा बाजार में हुई दुर्घटना से आक्रोशित भीड़ को देख चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। गुस्साए लोगों ने वाहन के टायर पंक्चर कर दिए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों बहनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा कला गांव निवासी कोमल (22) पुत्री कोयली सिंह अपनी छोटी बहन शीला (18) के साथ शनिवार को बरदहा बाजार में दीपावली के अवसर पर खरीददारी करने के लिए साइकिल से गई हुई थी। वह बाजार जा ही रही थीं, तभी अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई।
शाम करीब चार बजे हुई दुर्घटना के बाद बाजार की भीड़ मौके पर पहुंच गई और वाहन को रोक लिया। लोगों का आक्रोश देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रैक्टर और ट्रॉली के पहिये पंक्चर कर दिए।
विज्ञापन
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा कर किसी तरह शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
एक वर्ष पूर्व हुई थी कोमल की शादी
हादसे में जान गंवाने वाली कोमल का विवाह एक वर्ष पूर्व ही लखीमपुर के धर्मनपुर गांव में हुआ था। दीपावली का पर्व मनाने के लिए वह ससुराल से मायके आई हुई थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोनों बहनों की एक साथ हुई मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।