फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Salary of part-time teachers and staff will increase in Women PG College

Bahraich News: महिला पीजी कॉलेज में अंशकालिक शिक्षकों और कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Salary of part-time teachers and staff will increase in Women PG College
महिला पीजी कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक में डीएम को बुके भेट करतीं प्राचार्य।
बहराइच। महिला पीजी कॉलेज प्रबंध समिति की बैठक शुक्रवार को कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित हुई। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष डीएम अक्षय त्रिपाठी ने की। बैठक में अनुमोदित तथा अंशकालिक शिक्षकों व कर्मियों की वेतन वृद्धि पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने प्राचार्या व शिक्षण स्टाफ से अपेक्षा की कि कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें तथा उन्हें अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ाएं। बैठक के दौरान प्रस्तावित एजेंडा पर विचार-विमर्श करते हुए डीएम ने सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम द्वारा कार्मिक मद व अंशकालिक मद पर चर्चा की गयी। साथ ही कालेज में तैनात शिक्षक, शिक्षिकाओं व कार्मिकों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बैठक में कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, डीआईओएस सर्वदानन्द, प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी, सदस्य संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, श्रवण कुमार शुक्ल, शिक्षिका प्रतिनिधि डॉ. सरिता यादव, मनीषा गुप्ता, शिक्षणेत्तर कर्मी प्रतिनिधि रविकांत कश्यप व कार्यालय अधीक्षक राजेश पाल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed