{"_id":"5dbc74dc8ebc3e016c13bd2a","slug":"rupedha-s-team-champion-in-cricket-competition-bahraich-news-lko4898781154","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में रुपईडीहा की टीम चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में रुपईडीहा की टीम चैंपियन
विज्ञापन
रुपईडीहा के राम जानकी इंटर कालेज में एसएसबी की ओर से आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में खिलाड़ि?
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। रामजानकी इंटर कॉलेज के मैदान में एसएसबी की ओर से नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार देर शाम प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला रुपईडीहा यंग बॉयज की टीम ने 49 रनों से जीत लिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसएसबी 42वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम के तहत कस्बे के रामजानकी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिनों से चल रही थी, जिसमें क्षेत्र की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि कमांडेंट सतीश कुमार शर्मा व उप कमांडेंट विजेंद्र कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
फाइनल मैच यंग बॉयज रुपईडीहा व समथलिया की टीम के बीच खेला गया। यंग बॉयज रुपईडीहा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। टीम की तरफ से सोनू ने 62 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समथलिया की टीम नौ ओवर में 52 रन बना कर आल आउट हो गई।
विज्ञापन
फाइनल मैच रुपईडीहा की टीम ने 49 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टीम की तरफ से चंदन ने तीन विकेट लिए। 62 रन बनाने वाले खिलाड़ी सोनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग दीपक और गणेश ने की।
विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट सुकुमार देब बर्मन, निरीक्षक जेके त्रिपाठी, रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक सरिता, इमरान अंसारी, सुनील, एसओ मनीष कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज सोमपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।