{"_id":"67af8a2941bd8decbe05bd81","slug":"rupaidihas-bad-heaven-will-be-improved-with-rs-29-lakhs-bahraich-news-c-98-1-slko1007-126727-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 29 लाख से सुधरेगा रूपईडीहा का बदहाल स्वर्गधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 29 लाख से सुधरेगा रूपईडीहा का बदहाल स्वर्गधाम
Fri, 14 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा में बदहाल पड़ा स्वर्गधाम।
रूपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा के रूपईडीहा नगर पंचायत स्थित सनातन स्वर्गधाम लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। स्वर्गधाम की दीवार गिरने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत प्रशासन अब 29 लाख रुपये खर्च कर स्वर्गधाम की बदहाली को दूर कर इसे साफ सुंदर बनवाएगा।
रूपईडीहा नगर पंचायत में अंतिम संस्कार के लिए बने श्मशानघाट की देखरेख कस्बा निवासी समाजसेवी मंगल सोनी संभाल रहे थे। उनके बाद मौजूदा समय में घाट की देखरेख की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं है। देखभाल न होने से स्वर्गधाम वर्तमान में जर्जर व बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कुछ लोगों ने घाट की जमीन पर अवैध कब्जा भी जमा लिया है। घाट के उत्तर दिशा की दीवार भी बीते दिनों टूटकर ढह चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार के दौरान खास तौर पर परेशानी उठाना पड़ती है। कस्बे के भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विजय कुमार मित्तल आदि ने शासन को पत्र भेजकर स्वर्गधाम की बदहाली दूर कर इसका सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने बताया कि करीब 11 बीघा जमीन में बने स्वर्गधाम की स्थिति देखभाल के अभाव में बदहाल हो गई है। अवैध कब्जों के कारण मौके पर आधी जमीन भी नहीं बची है। शासन से स्वर्गधाम के सौंदर्यीकरण व मरम्मत के लिए 29 लाख की स्वीकृति मिलने के बाद जल्दी ही स्थानीय प्रशासन के सहयोग से स्वर्गधाम की जमीन से अतिक्रमण हटाकर मरम्मत व निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।