{"_id":"0a8ef26fd40bd36fda781059d2220468","slug":"rti-activist-s-wife-and-son-again-start-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी व पुत्र फिर धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता की पत्नी व पुत्र फिर धरने पर
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे दिवंगत आरटीआई कार्यकर्ता गुरुप्रसाद की पत्नी बृजरानी और उसके पुत्र विजय कुमार की हालत शुक्रवार रात बिगड़ गई। उनको सीआरओ ने पुलिस की मदद से भर्ती कराया। शनिवार को फिर से दोनों ने अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हरदी गौरा गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरुप्रसाद की हत्या एक माह पूर्व कर दी गई थी। उसकी पत्नी बृजरानी और पुत्र विजय कुमार तीन अगस्त से कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। अनशन पर बैठने के चार दिन बाद शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर सीआरओ यूएस उपाध्याय मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
धमकी देते हुए अनशन समाप्त न करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस के माध्यम से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उधर शनिवार को इलाज के बाद मां-बेटे दोनों ने फिर से अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि गांव में शनिवार से अमरनाथ मिश्रा के घर से सड़क की पटाई शुरू करा दी गई है जबकि बीडीओ मामले की जानकारी होने से पूरी तरह से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन