फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rs 4.5 lakh grab by fraudulent in bank

बैंक में फर्जीवाड़ा कर 4.50 लाख हड़पे

Tue, 23 May 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 23 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 4.5 lakh grab by fraudulent in bank
बैंक प्रबंधक से बात करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक में लोहा मंडी के एक व्यवसायी ने आरटीजीएस के लिए चेक लगाया था। लेकिन बैंक कर्मियों ने छेड़छाड़ कर चेक को दूसरे के नाम पर भरकर 4.50 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने व्यवसायी को पूरे पैसे का भुगतान किया। इस मामले में बैंक कर्मी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


शहर के लोहा मंडी के व्यवसायी हरीश कुमार ने अपनी फर्म गणेश प्रसाद अवध बिहारी के नाम से एक अकाउंटपेई चेक काटी थी। 22 मई को काटी चेक संख्या 961099 की 4.50 लाख रुपये की राशि को उनके खाते में स्थानांतरित किया जाना था। मगर चेक से छेड़छाड़ करते हुए क्रॉस के हिस्से को काट दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उस पर गयादर सतपाकर नाम के अज्ञात व्यक्ति का नाम चढ़ा दिया गया। चेक का पूरा पैसा भुगतान कर लिया गया। खाते में पैसा नहीं आने पर उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी की, तो उनके होश उड़ गए। पूरा पैसा कैश भुगतान हो गया था। सूचना मिलने पर व्यापारी शीतल प्रसाद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, नितिन बंसल, अंशु जालान, रोहित लोहिया, सूचित गर्ग, लव गर्ग आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा होते देख कर देर शाम बैंक के मुख्य प्रबंधक अनंत प्रसाद ने पूरा पैसा कैश में व्यापारी को भुगतान किया। उन्होंने बताया कि बैंक के एक कर्मचारी की गलती पाई गई है। इस मामले की जांच कराकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed