फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   robbed Textile businessman

कपड़ा व्यवसायी को लूटा

Sun, 22 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 22 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 robbed Textile businessman
बदमाशों की पिटाई के बाद बने निशान।
थाना क्षेत्र के वैवाही गांव के पास कपड़ा बेच कर घर लौट रहे एक व्यवसायी को बदमाशों ने असलहे से धमकाकर लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारापीटा और हाथ-पैर बांध कर खेत में डाल दिया। चार घंटे बाद रास्ते से निकले राहगीरों ने खेत में बंधक पड़े व्यवसायी को मुक्त कराया। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही गांव निवासी रामअचल गुप्ता (55) पुत्र गोबरे गांवों और कस्बों में फेरी लगाकर कपड़े की बिक्री करते हैं। प्रतिदिन की तरह वह गुरुवार को बाइक पर कपड़े का गट्ठर लादकर भंडारी पुरवा व अरनवां बाजार गए थे। बाजार में कपड़ा बेचकर वह देर शाम अपने घर लौट रहे थे। वैवाही गांव से पहले स्थित शंकर सरन के बाग के पास नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर बाइक सवार व्यवसायी को गिरा दिया।
विज्ञापन


उनके गिरते ही बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर व्यवसायी के हाथ-पैर बांध दिए और पास में स्थित सरसों के खेत में घसीट ले गए। इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी से 14000 रुपये, 80 हजार रुपये के कपडे़ का गट्ठर व बाइक लूट ली और भाग गए। व्यवसायी रामअचल चार घंटे तक खेत में पड़ा रहा। देर रात उधर से गुजरे राहगीरों ने खेत में बंधक बने व्यवसायी की आवाज सुनकर उसे मुक्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंचकर व्यवसायी ने आप बीती बताई। इसके बाद तमाम ग्रामीण रात में ही मौके पर पहुंचे और खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग सका। रात में ही पुलिस चौकी पर मामले की सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी बाइक बरामद कर ली। इस मामले में व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने लोनियनपुरवा अरनवां गांव निवासी हरदम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एसओ का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed