फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Roadways bus driver and conductor dismissed for diesel theft

Bahraich News: डीजल चोरी में रोडवेज बस का चालक व परिचालक बर्खास्त

Mon, 14 Oct 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 14 Oct 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus driver and conductor dismissed for diesel theft
एआरएम ने जांच के दौरान दोनों की संविदा समाप्त की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रूपईडीहा(बहराइच)। सीतापुर डिपो की बस के चालक व परिचालक द्वारा डीजल चोरी करने के मामले में एआरएम रूपईडीहा ने दोनों की संविदा समाप्त कर दी है। खमरिया गांव में जांच के दौरान चालक व परिचालक द्वारा डीजल चोरी पकड़े जाने के बाद दोनों के खिलाफ हुई कार्रवाई।

रूपईडीहा डिपो के एआरएम राम प्रकाश ने बताया कि बीती 12 अक्तूबर को खमरिया गांव स्थित एक टायर पंचर बनाने की दुकान पर सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 34 टी/9968 खड़ी थी। उन्होंने बताया कि बस चालक की उपस्थित में बस के डीजल टंकी से एक व्यक्ति द्वारा डीजल चोरी कर पीपे में निकाल रहा था। एआरएम ने बताया कि मौके पर उसका विडियो बनाकर इसकी सूचना एआरएम सीतापुर को दी गई। इस दौरान डीजल भरा पीपा को अपने कब्जे में लेते हुए पूछताछ के लिए एक पत्र चालक का हस्ताक्षर लेकर बरामद डीजल को रूपईडीहा डिपो की कार्यशाला पर लाकर जमा कर दिया गया। एआरएम ने बताया कि मामले में बस के चालक व परिचालक की संविदा बर्खास्त कर उच्चाधिकारियों की इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed