फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, सात लोग घायल

Sun, 18 Feb 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 18 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
road accidents
बहराइच/मिहींपुरवा/फखरपुर। जिले में शुक्रवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज व ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


मोतीपुर क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बे में शुक्रवार रात सड़क के किनारे खड़े एक ई-रिक्शा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।उस पर सवार गुजरहना निवासी वलीम (40), नसीमुन जहां (60), तामील (12), रुकसाना (30), आरजू (18) व ताहा (10) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान मार्ग से गुजर रहे एसडीएम संजय कुमार ने मोतीपुर पुलिस को बुलाकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर नसीमुन जहां की रास्ते में मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फखरपुर क्षेत्र में बहराइच हाईवे पर बसंता मोड़ के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार महमूदपुर निवासी बृजेश वर्मा (28) की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बृजेश रुकनापुर से लौट रहा था। राहगीरों के मुताबिक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उसके सिर में लगी चोट को मौत का कारण बताया जा रहा है।
नानपारा के ग्राम हीरासिंह पुरवा निवासी राजदेव सिंह (35) शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। बहराइच मार्ग पर रिसिया मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने राजदेव को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल राजदेव को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के दोस्त जोरावर सिंह ने बताया कि राजदेव भवन निर्माण का काम काम करते थे। राहगीरों के मुताबिक राजदेव ने हेलमेट लगा रखा था।


मटेरा थाने पर तैनात सिपाही आदर्श सिंह(25) शुक्रवार रात दीवान प्रवीण यादव (35) के साथ गश्त कर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दोनों पुलिसकर्मी बाइक समेत सड़क पर गिरने से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए आदर्श की हालत गंभीर होने पर उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। राहगीरों के मुताबिक आदर्श ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed