फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   road accident

पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बोलेरो, एक की मौत

Thu, 27 Jun 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
road accident
जरवल (बहराइच)। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर एक जीप सवार घाघरा नदी में गिर गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सीतापुर जिले का निवासी था। वह एक कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

लखनऊ से गोंडा जा रही जीप गुरुवार सुबह 10.30 बजे के आसपास संजय सेतु स्थित घाघरा घाट पहुंची। वहां एक साइकिल सवार सामने आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित जीप पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए घाघरा नदी में गिर गई।
विज्ञापन

इससे उसमें सवार एक कंपनी के कस्टमर केयर मैनेजर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जरवलरोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जरवलरोड थाने के उपनिरीक्षक वेद राम यादव, बृजेश कुमार चौबे और सुनील कुमार तिवारी ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर गाड़ी से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान राजीव कुमार मिश्रा (48) पुत्र कमलेश चंद्र मिश्रा निवासी शास्त्री नगर थाना कोतवाली नगर सीतापुर जिले के रूप में हुयी है। पुलिस के मुताबिक राजीव एक कंपनी में कस्टमर केयर मैनेजर था।

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि राजीव स्वयं गाड़ी चला रहा था। वह जीप में अकेला था। उसके घर वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed