फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Right now the work of ARTO office will be done on the old pattern

अभी पुराने ढर्रे पर ही होगा एआरटीओ कार्यालय का कार्य

Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Right now the work of ARTO office will be done on the old pattern
बहराइच। प्रदेश सरकार ने वाहन स्वामियों की परेशानी को देखते हुए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। इस मामले में शासन का पत्र मिलने के बाद सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। शासन का पत्र मिलने के बाद कार्यालय में बुधवार से पुराने ढर्रे पर कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन के निर्देश के बाद वाहन स्वामियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 16 अक्तूबर से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया था। शासन के निर्देश के बाद 16 अक्तूबर से जिला के सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहनों के फिटनेस, स्थानांतरण आदि संबंधित समस्त कार्य बंद हो गये थे। शासन के निर्देश के बाद वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। सरकार ने वाहन स्वामियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुये अपने निर्णय में बदलाव करते हुये हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि को बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने 20 अक्तूबर को पत्र लिखकर परिवहन को निर्देश दिया है कि अब 30 नवंबर तक पूर्व की भांति वाहनों का कार्य होगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आदेश के बाद एआरटीओ कार्यालय के सभी कार्य पूर्व की भांति संचालित कर दिये गये हैं। वाहन स्वामी 30 नवंबर तक शासन के मंशानुसार अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अवश्य लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed