फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Revealing gang busting, two arrested

छिनैती करने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Revealing gang busting, two arrested
नानपारा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए राहगीरों से छिनैती करने वाले आरोपी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली की पुलिस ने छिनैती करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से छिनैती का मोबाइल, पर्स, नकदी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा के निर्देश पर नानपारा कोतवाली की पुलिस को अपराधों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस टीम कस्बे में स्थित श्री शंकर इंटर कॉलेज के निकट मुस्तैद थी। गुरुवार को सुबह नौ बजे बाइक सवार दो युवक ऑटो रिक्शा से जा रही महिला का पर्स छीनकर भागने लगे।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की तो आरोपियों ने पूर्व में 13 फरवरी व 27 फरवरी को भी मोबाइल व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात कही। दोनों के खिलाफ पहले के मामले में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों के पास से पर्स, मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। आरोपियों की पहचान कोतवाली नानपारा के छोटा भुलौरा निवासी हुसैन और भोलू उर्फ सद्दाम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि बरामद सामान की जांच कर लोगों को सौंपा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से पर्स, 2360 रुपये, पासबुक, आधार कार्ड, डीएल, आरसी छाया प्रति और एक मोबाइल बरामद हुआ है, जिसे सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed