{"_id":"57decadb4f1c1b0e4ea824d0","slug":"retired-military-man-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर रिटायर्ड फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर रिटायर्ड फौजी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत दवा कराने गया रिटायर्ड फौजी रविवार को ट्रेन से घर लौट रहा था। नानपारा रेलवे स्टेशन पर नेपाल जाने वाली ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से वह रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नेपाल का निवासी है।
नेपाल के जमुनी बर्दिया निवासी नर बहादुर कुंवर क्षत्रिय (50) पुत्र बालाराम कुंवर क्षत्रिय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनको मधुमेह व अन्य बीमारियां थीं। उनका इलाज पीलीभीत एक चिकित्सक से चल रहा था। दो दिन पूर्व नर बहादुर इलाज कराने के लिए पीलीभीत गए थे।
वहां से रविवार को वह ट्रेन से नेपाल लौट रहे थे। मैलानी से बहराइच जाने वाली ट्रेन से नर बहादुर नानपारा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्हें नेपालगंज के लिए ट्रेन पकड़नी थी। लेकिन मैलानी की ट्रेन पहुंचते ही नेपाल जाने वाली ट्रेन चल दी। इस पर नर बहादुर ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
पैर फिसलने से वह रेलवे ट्रैक के बीच में गिर गए। मौके पर ही उनके दोनों पैर कट गए। रेलकर्मियों ने तत्काल वाहन का इंतजाम कर नर बहादुर को जिला अस्पताल बहराइच भेजा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नेपाल से परिवारीजन भी बहराइच पहुंच गए हैं।