फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Retired bank employee defrauded of 14.16 lakh in cyber scam

Bahraich News: सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 14.16 लाख की साइबर ठगी

Sat, 04 Jul 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Retired bank employee defrauded of 14.16 lakh in cyber scam
बहराइच। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर के एक सेवानिवृत्त बैंककर्मी से 14 लाख 16 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर खुद को शेयर बाजार का ब्रोकर बताया और अधिक लाभ का भरोसा देकर कई चरणों में रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब न लाभ मिला और न ही मूलधन वापस हुआ तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी रामआसरे शुक्ल ने पुलिस को बताया कि 10 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से गुजरात के अंगड़िया, पालनपुर निवासी मनीष, विवेक और राजू से संपर्क हुआ। तीनों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ और ब्रोकर बताते हुए कम समय में अधिक लाभ दिलाने का दावा किया। भरोसा जीतने के बाद उन्होंने अलग-अलग खातों में कई किस्तों में कुल 14.16 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार ठग समय-समय पर निवेश बढ़ने का झूठा ब्यौरा भी भेजते रहे। तय समय बीतने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो पहले टालमटोल की गई और बाद में सभी ने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने देहात कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लेन-देन और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। सर्विलांस टीम की मदद से ठग युवकों का पता लगाकर शीघ्र ही संबंधित जिलों की पुलिस से संपर्क साधकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


ऐसे फंसाते हैं साइबर ठग
सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर संपर्क करते हैं।
खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ या निवेश सलाहकार बताते हैं।
शुरुआत में अधिक मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीतते हैं।
फर्जी ऐप, वेबसाइट या स्क्रीनशॉट दिखाकर निवेश बढ़ता हुआ बताते हैं।
बार-बार अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराते हैं।
पैसा वापस मांगने पर बहाने बनाते हैं और अंत में फोन बंद कर देते हैं।

ऐसे करें बचाव
सोशल मीडिया पर मिले किसी भी निवेश प्रस्ताव पर तुरंत भरोसा न करें।
केवल अधिकृत और पंजीकृत निवेश सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करें।
अनजान व्यक्ति के बताए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर न करें।
किसी भी निवेश से पहले कंपनी और सलाहकार की सत्यता की जांच करें।
लालच देने वाले गारंटीड मुनाफा या कम समय में दोगुना पैसा जैसे दावों से सावधान रहें।
ठगी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed