फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Respect for soldiers' families

सैनिकों के परिवारीजनों का सम्मान

Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Respect for soldiers' families
बहराइच के सैनिक कल्यांण एवं पुनर्वास केंद्र में शुक्रवार को आयोजित समारोह में भूतपूर्व सैनिकों - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले वीर सैनिकों की 16 विधवाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड तथा निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर रवि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शंभु कुमार ने की। सैनिक पुनर्मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए, ताकि देश की सुरक्षा करने वाले वीरों तथा उनके परिवारीजनों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका निपटारा कराया जा सके। सांसद ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह सराहनीय पहल है। उनका प्रयास होगा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहें। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का स्वर्णिम इतिहास है। हमारे वीर सपूतों की कहानी सात समंदर पार भी लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों की जो भी समस्याएं हैं उनका तत्परता के साथ निराकरण कराया जायेगा। निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ब्रिगेडियर रवि ने भूतपूर्व सैनिकों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किये बिना सदैव देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। सैनिकों का योगदान देश की रक्षा के लिए अमूल्य है।
उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के प्रतिनिधि सूबेदार आरएन सिंह ने पूर्व सैनिकों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी प्रदान की। जबकि पूर्व सैनिक ओंकार पाठक व अन्य ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमांडर (अ.प्रा.) मोहम्मद अमीन ने आभार ज्ञापित किया।
समारोह में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप, सीएसडी कैंटीन काउंटर, इलाहाबाद बैंक की ओर से रोजगार बैंक ऋण के शिविर लगाने के साथ पूर्व सैनिकों व आश्रितों को रोजगार तथा प्रशिक्षण विषयक जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन सैनिक कल्याण विभाग बलरामपुर के सहायक भानु प्रताप गुप्त ने किया।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गोंडा कर्नल विजय कुमार, ईसीएचएस पॉली क्लीनिक के प्रभारी अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल डीआर सिंह, एनसीसी के पंकज कुमार सिंह, पुनर्वास कार्यालय के कर्मी राम अवध सिंह, दुर्गा प्रसाद, रोहण कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक तथा उनके परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed