फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Reservation changed picture, now veterans expect from objection

आरक्षण ने बदली तस्वीर, अब दिग्गजों को आपत्ति से उम्मीद

Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Reservation changed picture, now veterans expect from objection
बहराइच। पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची जारी होने के बाद तमाम दिग्गज दावेदार चुनाव के मैदान से बाहर हो गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूची ने कई के अरमानों पर पानी फेर दिया। पहले से लगाई गई गणित पूरी तरह सूची आते ही बिगड़ गई। अब दिग्गजों के पास आखिरी उम्मीद बची है वह भी आपत्ति। आपत्ति डालने के लिए पूरी तैयारी भी दिग्गजों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

इस बार लगभग-लगभग सभी सीटों पर आरक्षण बदलने से पूरी तस्वीर बदल गई। मंगलवार देर रात जिला प्रशासन की ओर से जारी हुई तो जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान के दिग्गज दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। पहले से बनाई गई गणित अपने ही सवालों के जवाब को अब नहीं ढूंढ पा रही है। पहले से चर्चित नामों पर अब विराम लग गया है। शहर के चौक-चौराहों से लेकर गांव की गलियों तक आरक्षण सूची में बदलाव को लेकर चर्चाएं काफी तेजी से हो रही हैं। बदले आरक्षण से कई नये चेहरे को मैदान में आने का मौका मिलेगा तो वहीं कई दिग्गजों का पत्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पहले से की गई तैयारियों पर सूची ने तो पानी फेर दिया, अब आपत्ति दर्ज कराने की ही एक आखिरी उम्मीद बची है। चुनाव मैदान से बाहर हुए दिग्गज अब आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरी तैयारी कर चुके है। आखिरी दांव को खेलने के लिए कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा है। इसको लेकर सभी दस्तावेज को जुटाने मे लगे हुए हैं।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी
आपत्ति की तारीख - 4 से 8 मार्च
पदों की संख्या
ग्राम प्रधान - 1045
जिला पंचायत सदस्य - 63
ब्लॉक प्रमुख - 14
किया जाएगा आपत्ति का निस्तारण
जारी हुई आरक्षण सूची को लेकर कोई भी आपत्ति कर सकता है। तय तारीख के बीच आपत्ति करने वालों की फाइल ली जाएगी। आपत्तियों को संकलित करने के बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा उनका निस्तारण किया जाएगा। -शंभु कुमार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed