{"_id":"589cb0314f1c1be71737a038","slug":"representative-to-be-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कराने वाला हो नुमाइंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कराने वाला हो नुमाइंदा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के कार्यक्रम में जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता जनप्रतिनिधियों से विकास की आस लगाकर वोट देती है। यहां की जनता ने भी विकास की आस लगाई थी, लेकिन कैसरगंज क्षेत्र की जनता को वोट के बदले निराशा व भ्रष्टाचार ही नसीब हुआ। ऐसे में अब तराई की महिलाएं स्वच्छ, ईमानदार व रोजगार दिलाने वाले नुमाइंदे की वकालत कर रही हैं।
अमर उजाला फोकस ग्रुप के तहत गुरुवार को जब परिचर्चा का आयोजन हुआ तो सभी ने बेबाकी से कहा कि हमारा जनप्रतिनिधि स्वच्छ, ईमानदार छवि व विकास को बढ़ावा देने के साथ ही पढ़ा-लिखा हो और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाला हो और क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर कर सके। रोजगार के संसाधनों का सृजन कर सके।
कैसरगंज कस्बे में आयोजित अमर उजाला के फोकस ग्रुप में महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बेबाकी से सवालों के जवाब देते हुए कहा कि स्वच्छ, ईमानदार तथा विकास को बढ़ावा देने वाले नुमाइंदे की जरूरत है।
विज्ञापन
आधी आबादी के मुद्दे पर कुरेदा गया तो सभी ने बेबाकी से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की पीड़ा सभी के चेहरों पर झलक रही थी। कुछ महिलाओं ने तराई को पिछड़ेपन से उबारने की वकालत की तो कुछ ने प्रतिवर्ष स्कूल, कॉलेजों से शिक्षित होकर निकल रहीं युवतियों के लिए रोजगार का सृजन करने वाले नुमाइंदे की जरूरत बताई। सभी ने कहा कि बेदाग, ईमानदार और स्वच्छ छवि का हमारा जनप्रतिनिधि होना चाहिए। कोरे आश्वासन देकर क्षेत्र से नदारद रहने वाला जनप्रतिनिधि नहीं चाहिए।