फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   religious procession on 21st ramzaan

हैदर मौला की सदाओं से गूंजा शहर

Thu, 09 Jul 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 09 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। हजरत अली की शहादत की याद में गुरुवार को मजलिसों का आयोजन हुआ। इसके बाद हैदर मौला की सदाओं से शहर गूंज उठा।
विज्ञापन


21वीं रमजान का कदीमी जुलूस परंपरागत मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचा। इस दौरान नौहाख्वानी और सीनाजनी भी की गई, जिससे माहौल गमगीन रहा।

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के दामाद हजरत अली की शहादत 21वीं रमजान को हुई थी। उनकी याद में गुरुवार सुबह से ही शहर में जगह-जगह मजलिसों का सिलसिला शुरू हुआ।

शाम चार बजे शिया समुदाय के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी शिया जामा मस्जिद पहुंचे। यहां सैयद सगीर आबिद ने अलविदाई मजलिस को संबोधित किया।

शिया समुदाय के फिदा अब्बास ने बताया कि मजलिस में जब हजरत अली की दर्दनाक शहादत का वाकया बयां किया गया तो मौजूद लोग फफक उठे।

मजलिस खत्म होने के सबीहे ताबूत बरामद किया गया। यहां से जुलूस की शुरुआत हुई। इस दौरान हैदर मौला की सदाओं से शहर गूंज उठा।

यह जुलूस घंटाघर, छावनी, चांदपुरा होते हुए देर शाम कर्बला पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग नौहा पढ़ रहे थे। कुछ अकीदतमंद सीनाजनी करते हुए शोक जता रहे थे।

कर्बला में जुलूस का समापन हुआ। वहां पर नमाजे मगरिब पढ़ाई गई। इसके बाद रोजा इफ्तार हुआ। हजरत अली की शहादत के चलते जुलूस में शामिल सभी लोग काले कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन


जुलूस में शामिल सबीहे ताबूत मौला-ए-कायनात की जियारत के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाएं व अन्य अकीदतमंद खड़े थे। कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed