फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Reduce line loss, increase power supply for 24 hours

लाइन लॉस घटाएं, 24 घंटे करें बिजली आपूर्ति

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Reduce line loss, increase power supply for 24 hours
बहराइच की बिजली व्यवस्था की वर्चुअल समीक्षा करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले में बिजली आपूर्ति में आ रहीं दिक्कतों की समीक्षा गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की। उन्होेंने बिजली व्यवस्था में सुधार न होने और लापरवाही सामने आने पर अफसरों को कार्रवाई की चेतावनी दी। ऊर्जा मंत्री ने लाइन लॉस को कम कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने और कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यों की समीक्षा की। बहराइच के अधीक्षण अभियंता एएस रघुवंशी व अधिशासी अभियंता मुकेश बाबू समेत अन्य लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गलत बिलिंग को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। 31 जनवरी तक 100 फीसदी सही बिल लोगों को उपलब्ध कराए जाएं। उपभोक्ता सेवाओं में किसी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लाइन लॉस को कम कर करीब 15 फीसदी पर लाया जाए। इसके बाद बहराइच में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना में व्यावसायिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों को मिल रहे 100 फीसदी सरचार्ज माफी के लिए सभी उपभोक्ताओं का 31 जनवरी तक पंजीकरण कराएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

गांवों में सूर्यास्त से सूर्योदय तक मिले बिजली
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि गांवों में सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक बिजली की आपूर्ति की जाए। साथ ही किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करने के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन के आवेदनों को लंबित न रखा जाए। उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी की कराएं जांच
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह कई वर्षों से चल रहे अस्थायी कनेक्शन की सोसायटी की जांच कराएं, जिससे बिजली खपत पर पड़ने वाले भार को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed