फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Receding Saryu begins swallowing farmlands; five bighas of land submerged in the river.

Bahraich News: खेतों को निगलने लगी सिमटती सरयू, पांच बीघा जमीन नदी में समाई

Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Receding Saryu begins swallowing farmlands; five bighas of land submerged in the river.
बाढ़ से कटान करती सरयू नदी व प्रभावित इलाकों का दौरा करतीं मंडलायुक्त दुर्गा​ श​क्ति नागपाल।
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर भले ही करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा हो, लेकिन पानी उतरते ही तटवर्ती इलाकों में कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। महसी, शिवपुर और मिहींपुरवा क्षेत्र में करीब पांच बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो चुकी है। शुक्रवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.32 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। इसके बावजूद नदी में करीब 2.78 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बना हुआ है।
विज्ञापन


महसी के माझा क्षेत्र के लोनियनपुरवा और गोलागंज कोठार में करीब दो बीघा तथा चौकसाहार में डेढ़ बीघा कृषि भूमि कटान की भेंट चढ़ गई। फिलहाल कटान की रफ्तार धीमी है, लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि जलस्तर तेजी से घटने पर नदी की धारा का दबाव बढ़ सकता है। इससे कटान तेज होने के साथ आबादी पर भी खतरा मंडरा सकता है। मिहींपुरवा के धर्मपुर और रामपुर गांव के पास भी सरयू ने कटान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित बौडी क्षेत्र का किया निरीक्षण
बाढ़ और कटान की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महसी के बौंडी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बेलहा-बेहरौली तटबंध के किमी 49.100 और 50.100 पर बनाए गए दो स्पर से नदी की धारा सफलतापूर्वक मोड़ी गई है। इससे महसी क्षेत्र में बाढ़ के पहले चरण का खतरा कम हुआ है और कटान पर भी काफी हद तक अंकुश लगा है। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय कोढ़वा में छुट्टी होने पर बच्चे घर जाने लगे। मंडलायुक्त ने एक छात्रा को बुलाकर उसका नाम और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। छात्रा लक्ष्मी ने बताया कि पहले हर साल बाढ़ का पानी स्कूल में भर जाता था, लेकिन इस बार स्पर बनने से विद्यालय सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बड़ी परियोजनाओं की भी जांच

आयुक्त ने बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग के करीब 18 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य और बेलहा-बेहरौली तटबंध पर 450 मीटर लंबे स्पर निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न करने और निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। तटबंधों की लगातार निगरानी के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, सरयू ड्रेनेज खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय, डीएम अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता आदि मौजूद रहे।

बाढ़ से कटान करती सरयू नदी व प्रभावित इलाकों का दौरा करतीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल।

बाढ़ से कटान करती सरयू नदी व प्रभावित इलाकों का दौरा करतीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल।

बाढ़ से कटान करती सरयू नदी व प्रभावित इलाकों का दौरा करतीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल।

बाढ़ से कटान करती सरयू नदी व प्रभावित इलाकों का दौरा करतीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed