फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ramnaresh becomes President of Nanpara Tehsil Bar; Vansh Gopal becomes General Secretary.

Bahraich News: रामनरेश बने नानपारा तहसील बार के अध्यक्ष, वंश गोपाल महासचिव

Fri, 12 Jun 2026 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ramnaresh becomes President of Nanpara Tehsil Bar; Vansh Gopal becomes General Secretary.
नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
नानपारा। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कुल 245 मतदाताओं के सापेक्ष 242 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में केवल अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मतदान के दौरान तहसील स्थित सभी न्यायालयों का कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामादल वर्मा की देखरेख में सुबह शुरू हुआ मतदान अपराह्न करीब तीन बजे तक चला। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई। लगभग दो घंटे चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर रामनरेश पांडेय 138 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीप कुमार वर्मा को 92 तथा मोहम्मद अरशद को 11 मत मिले। एक मत अवैध पाया गया।
विज्ञापन


महासचिव पद पर बंशगोपाल जायसवाल ने 108 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी जैगम हुसैन को 71 और रामनिवास वर्मा को 59 मत मिले। इस पद पर चार मत अवैध पाए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नंदलाल जायसवाल ने 174 मत प्राप्त कर परशुराम मिश्रा को पराजित किया, जिन्हें 67 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राहत अली 128 मत पाकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी घनश्याम वर्मा को 110 मत मिले। इस पद पर चार मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सदस्य सहित अन्य 18 पदों पर प्रत्याशी पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। चुनाव के दौरान चुनाव कार्यकारिणी के सदस्य रामविनोद सिंह, रूप नारायण जायसवाल, सुरेश चंद्र गुप्ता और जगदीश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed