{"_id":"5da4b0388ebc3e93d33e78bb","slug":"ramlila-festival-concludes-with-cultural-programs-bahraich-news-lko486891519","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
विज्ञापन
बहराइच के घंटाघर पार्क में रविवार को रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 16 दिवसीय रामलीला महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन उरई, जालौन से आयी जवाबी संकीर्तन मंडली ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। महोत्सव में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम शंभु कुमार व सीओ सिटी टीएन दूबे को राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दोनों अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सभी के सहयोग से यह 16 दिवसीय कार्यक्रम हुआ है। अजय- विजय संकीर्तन मंडली की ओर से जवाबी कीर्तन किया गया। जवाबी कीर्तन की शुरुआत मां भगवती की स्तुति से हुई। जवाबी कीर्तन से पूरा प्रांगण राममय हो गया, जिसमें दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि आगे भी इस तरह से सहयोग करते हुए सभी कार्यक्रम कराये जाएंगे। कमेटी के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि वृंदावन के कलाकारों द्वारा इस बार जीवंत रामलीला का मंचन किया गया।
अंत में 16 दिवस तक सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक राधा रमण यज्ञसैनी, उपाध्यक्ष जय जय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, कमल शेखर गुप्ता, सलाहकार राकेश चंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, एसपी मिश्रा, मंत्री राहुल राय आदि मौजूद रहे।