{"_id":"57335ccd4f1c1b3a43919847","slug":"rainfall-made-the-weather-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुहारों से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुहारों से खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बुधवार सुबह बहराइच में बारिश होने पर मौसम का मजा लेते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई का मौसम बुधवार को बहुत ही सुहावना रहा। सुबह तेज फुहारें और फिर बदली छाए रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
खासकर कि स्कूली बच्चों के चेहरे की रंगत देखते ही बनी। मौसमविदों के मुताबिक आगामी दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
तराईवासियों को तीन दिन से गर्मी से काफी राहत है। बुधवार सुबह फुहारों के बीच हुई। इस बीच विद्यार्थी स्कूल पहुंचे तो खुद को रोक नहीं पाए।
प्रार्थना होने से पहले बच्चों ने रिमझिम में भीगकर खूब मस्ती की। करीब 7:30 बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक बदली छायी रही।
इससे मौसम में काफी नमी रही। हालांकि, इसके बाद सूरज चमकने से थोड़ी उमस का एहसास हुआ लेकिन चार बजे के आसपास सूरज फिर बादलों में छिप गया। इसके चलते मौसम फिर सुहावना दिखा।
फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते कम हवा का दबाव बनने के कारण फुहारें पड़ीं।
तापमान में भी गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।