फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rain in lowland, Happy farmers

तराई में बारिश से किसान खुश

Sat, 16 Jul 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
Rain in lowland, Happy farmers
किसान खुश - फोटो : अमर उजाला
तराई में उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार को काफी राहत मिली। शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश का क्रम भोर तक जारी रहा। शनिवार दोपहर बाद बौछारों से तराई तर हो गया। झमाझम बरसात ने लोगों को सुकून दिया।
विज्ञापन


40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस वर्षा को धान औेर गन्ने की फसल के लिए वरदान माना जा रहा है। तराई के लोग एक सप्ताह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे। शुक्रवार को मौसम बदलाव देख राहत की सांस ली।
विज्ञापन


देर रात डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश हुई। भोर तक बूंदाबांदी का क्रम चला लेकिन शनिवार सुबह मौसम साफ हो गया। बादल उमड़ते रहे। दोपहर बाद फिर बारिश शुरू हो गई। कुछ देर तक झमाझम बरसात हुई। इससे उमस और गर्मी से तराई को निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। झमाझम बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में लगी धान, गन्ना व मेंथा की फसल के लिए इस पानी को अमृत माना जा रहा है।


फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रात से 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। रविवार को भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में लोगों को सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed