फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rain

खेतों के लिए आसमान से अमृत बनकर बरसा पानी

Wed, 17 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Rain
17 बीएचआर 37 - महसी के राजीचौराहा में बारिश के बाद खेत में काम करता किसान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे जिले के लोगों को बुधवार रात से राहत मिली। तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात शुरू हो गई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। खेतों में पानी भरने से किसानों ने धान की फसल लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बरसात फसलों के लिए काफी मुफीद है।
विज्ञापन

तराई में करीब एक सप्ताह से लोग चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बेहाल थे। मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के चलने से गर्मी से राहत मिली। देर रात तेज हवाओं के साथ बादल गजरने लगे। उसके बाद झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात के चलते सड़कों पर पानी भर गया। बुधवार की सुबह दस बजे तक झमाझम बरसात हुई। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि 41 फीसदी आर्द्रता रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम से ही रुक-रुककर 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण पूर्वी हवाएं चली हैँ। उन्होंने बताया कि करीब 12 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। यह बरसात फसल के लिए काफी मुफीद है। खेतों को तैयार करने का किसानों के पास सही मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराई में हुई भारी बरसात से खेतों में पानी भर गया है। धान की रोपाई के लिए लगाई गई पौध में पानी भरने से उसके सूखने की आशंका है, जिसे देखते हुए खेतों के किनारे किसानों ने नाली बना ली है ताकि पानी ऊंचे खेतों से निचली जमीन पर जा सके।

विकास खंड मिहींपुरवा के सेमरी घटही निवासी राजेंद्र और ओमप्रकाश ने कहा कि खेतों में पानी भरने से काफी नमी आ गई है। धान की फसल को काफी फायदा हुआ है। किसान रामसती और रामफेर पांडेय ने कहा कि गन्ने की पेड़ी लगाई गई है, जिसकी फसल को भी पानी से काफी लाभ हुआ है। इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed