{"_id":"6a9dacc8337f1eb2b20ecf0e","slug":"railways-closes-underpass-due-to-waterlogging-problems-escalate-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-156305-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रेलवे ने जलभराव के कारण बंद किया अंडरपास, बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रेलवे ने जलभराव के कारण बंद किया अंडरपास, बढ़ी समस्या
विज्ञापन
रुपईडीहा में गंगापुर-जैतापुर मार्ग पर रेलवे द्वारा बंद अंडरपास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा। गंगापुर-जैतापुर मार्ग पर रेलवे द्वारा बनवाया गया अंडरपास पिछले करीब तीन महीने से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। लगातार पानी भरे रहने के कारण यहां से आवागमन पहले ही बेहद मुश्किल था। अब रेलवे ने अंडरपास को पूरी तरह बंद कर दिया है।
रेलवे प्रशासन के इस फैसले से गंगापुर, रामपुर तथा गणेशपुर सहित कई गांवों की लगभग दस हजार की आबादी लंबी दूरी तय करने को विवश हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, अंडरपास से गंगापुर जाने के लिए करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी, लेकिन अंडरपास बंद होने के बाद अब लोगों को करीब चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होती है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों अधिक लग रहे हैं।
गंगापुर निवासी शिवकुमार, निर्मल, राधेश्याम तथा शेखर आदि का कहना है कि अंडरपास बनने के बाद से ही यहां आवागमन को लेकर परेशानियां बनी हुई हैं। पिछले तीन महीनों से अंडरपास में पानी भरा होने के कारण आवागमन लगभग पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि अब रेलवे ने इसे सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने रेलवे और संबंधित विभाग के अधिकारियों से अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने, तकनीकी खामियों को दूर करने तथा जल्द से जल्द आवागमन बहाल कराने की मांग की है।