फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   railway crossing overbridge

Bahraich News: रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज पर जल्द शुरू होगा आवागमन

Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 31 Dec 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
railway crossing overbridge
बहराइच। बहराइच-गोंडा हाईवे की रेलवे क्राॅसिंग पर लगभग 26 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज निर्माण अंतिम दौर में है। जल्द ही ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। इससे लगभग पांच लाख की आबादी को जाम से निजात मिलेगी। इसके साथ गोंडा जाने-आने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


बहराइच-गोंडा मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर स्थित रेलवे क्राॅसिंग के बंद होने पर लगने वाले जाम से लोग दिनभर परेशान होते हैं। ट्रेन गुजरने पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग जाती हैं। क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की काफी समय से मांग हो रही थी।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए वर्ष 2022 में रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी मिली। इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिए 26 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए। राज्य सेतु निगम को ओवरब्रिज निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। गत वर्ष शुरू हुआ ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही कार्य शेष हैं। उसे भी अगले माह तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक एक-दो माह में ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इससे प्रतिदिन हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।




जल्द शुरू होगा आवागमन
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद ओवरब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू करवाया जाएगा।
अवनीश गोयल, जेई सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed