फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Python appears wrapped in tree, panic among people

पेड़ पर लिपटा दिखा अजगर, लोगों में दहशत

Sat, 26 Oct 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Python appears wrapped in tree, panic among people
फखरपुर में पेड़ पर लिपटा अजगर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोठवल कला गांव में स्थित एक पेड़ की डाल पर ग्रामीणों ने अजगर लिपटा हुआ देखा, जिससे सभी दहशत में आ गए। वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। कैसरगंज रेंज के कोठवल कला गांव के बाहर तमाम पेड़ लगे हुए हैं। एक पेड़ की डाल पर शुक्रवार की दोपहर अजगर लिपटा कुछ ग्रामीणों को दिखाई दिया।
विज्ञापन

लगभग सात फुट लंबे अजगर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर निकलने की सूचना दी। कैसरगंज रेंजर नदीम अहमद ने बताया कि अजगर के पेड़ पर चढ़े होने की सूचना मिली है। मौके पर वनकर्मियों को भेजकर उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार निवासी मोबीन हाशमी के घर में अजगर घुस गया। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसी तरह कुछ दूरी पर स्थित अहमद हसन के घर में अजगर घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद काफी देर बाद वनकर्मी गांव पहुंचे। इस पर त्रिभुवन यादव ने किसी तरह अजगर को पकड़ लिया। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि अजगर को पकड़कर कतर्निया के घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed