{"_id":"5db3295f8ebc3e0169689c0f","slug":"pwd-elder-babu-ate-poison-under-pressure-bahraich-news-lko4889518180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के बड़े बाबू ने दबाव में खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के बड़े बाबू ने दबाव में खाया जहर
विज्ञापन
बहराइच। लोक निर्माण विभाग में तैनात बड़े बाबू अनिल श्रीवास्तव ने शुक्रवार को श्रावस्ती के अधिकारी के दबाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद फोन कर श्रावस्ती के अधिकारियों को घटना की जानकारी भी दी। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने त्रिमुहानी घाट से उनको लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख यहां से उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पांच माह पूर्व श्रावस्ती से स्थानांतरण के बाद से वह मानसिक रूप से दबाव में चल रहे थे।
नगर कोतवाली अंतर्गत वशीरगंज मोहल्ला निवासी अनिल श्रीवास्तव लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं। वह वर्तमान में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड बहराइच में बड़े बाबू के पद पर तैनात हैं। करीब पांच माह पूर्व उनका स्थानांतरण श्रावस्ती जनपद से हुआ था। शुक्रवार को वह कार्यालय में बैठे हुए थे। तभी अचानक उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया।
इसके बाद वह परेशान होकर कार्यालय से निकल गए। परिवारीजनोें का कहना है कि बाजार में जाकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खरीदा और त्रिमुहानीघाट पहुंचकर जहर खा लिया। यहां से श्रावस्ती के एक अधिकारी को फोन कर जहर खाने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उनको लाकर मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने प्राथमिक के बाद हालत गंभीर देखकर उनको लखनऊ रेफर कर दिया है। इस बारे में बात करने पर एक्सईएन बहराइच रामकुमार राम का कहना है कि कर्मचारी ने भावुकता में आकर कदम उठाया है। उसे भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जानकारी नहीं है।
उधर ,उनकी पत्नी ऊषा श्रीवास्तव व पुत्र विक्की श्रीवास्तव का कहना है कि श्रावस्ती में कुछ अधिकारियों की ओर से जांच के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा था। इसीलिए वह मानसिक दबाव में रहते थे। उधर, सूत्रों का कहना है कि श्रावस्ती में वित्तीय अनियमितता की जांच चल रही थी।
इंदौर से लौट कर कराएंगे जांच
पीडब्ल्यूडी के बड़े बाबू के जहर खाए जाने की जानकारी अभी तक मुझे नहीं थी। मैं मध्य प्रदेश के इंदौर आया हुआ हूं। लौटने के बाद पूरे मामले की जानकारी लेते हुए गहनता से जांच करायी जाएगी। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
- राजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता
किसी कर्मचारी की नहीं हो रही जांच
पीडब्ल्यूडी श्रावस्ती के अधिशासी अभियंता एपी सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने पहले तो अनिल श्रीवास्तव नाम के किसी कर्मचारी और उसके खिलाफ जांच से पूरी तरह इंकार कर दिया। हालांकि बाद में बोले कि पुराना मामला है। देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।