{"_id":"69615daac44e70273001ff11","slug":"punishment-fell-on-6-absent-medical-workers-salary-stopped-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-142530-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अनुपस्थित 6 चिकित्साकर्मियों पर गिरी गाज, वेतन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अनुपस्थित 6 चिकित्साकर्मियों पर गिरी गाज, वेतन रोका गया
Sat, 10 Jan 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पयागपुर का निरीक्षण करते मुख्य चिकित्सा अधिकारी। -संवाद
पयागपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने शुक्रवार को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से नदारद छह चिकित्साकर्मियों को अनुपस्थित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
जांच में तीन चिकित्सक और तीन पैरामेडिकल कर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इनमें चिकित्सक डॉ. आलोक रावत, डॉ. कविता चौधरी, डेंटल हाइजीनिस्ट अजय कुमार तथा आरबीएसके टीम के सदस्य मुकीम, अंजू मिश्रा, कुसुम और वार्ड बॉय राणा प्रताप सिंह शामिल हैं। इस गंभीर लापरवाही पर सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, प्रयोगशाला, वार्डों और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी भी ली। कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सीएमओ ने प्रभारी अधीक्षक शरद भारती को निर्देश दिए कि ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराए जाने पर और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा दवाओं के स्टॉक, चिकित्सा उपकरणों की कार्यशीलता और अभिलेखों के संधारण की भी समीक्षा की गई। सीएमओ की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में अफरातफरी रही।