{"_id":"57e94c804f1c1b073d573a63","slug":"protest-against-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सांसद को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने सांसद को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद लिए गांव मटेहीकला में सोमवार शाम सभा करने पहुंची भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले का ग्रामीणों ने अपने मंच से विरोध किया। उनके खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सांसद ने मोतीपुर पुलिस को मौके पर बुलवाया। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए।
सांसद सावित्री बाई फुले ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत मटेही कला गांव को गोद लिया था। गांव के विकास का वादा किया था लेकिन दो वर्ष बाद भी कोई विकास कार्य नहीं किया गया। इससे ग्रामीण नाराज हैं। सोमवार को सांसद सावित्री बाई ने गांव में सभा करने की घोषणा की।
समर्थकों ने गांव में मंच तैयार किया। दूसरी तरफ सांसद के मंच के बगल में उन ग्रामीणों ने अपना मंच बनाया जो विकास कार्य नहीं होने क्षुब्ध हैं। सांसद के पहुंचने पर उन्होंने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाना शुरू कर दिया। इसके चलते ग्रामीणों व सांसद में जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
हालात को देखते हुए सांसद ने फोन पर मोतीपुर थानाध्यक्ष परवेज अशरफ का सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि सांसद ने क्षेत्र को छला है। ऐसे में हर सतर पर विरोध किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।