{"_id":"6ac5475f86063a57d702bcd7","slug":"protest-against-akhilesh-yadavs-detention-sp-workers-clash-with-police-bahraich-news-c-98-1-slko1009-158087-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध, सपाइयों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध, सपाइयों की पुलिस से झड़प
विज्ञापन
सपाइयों को प्रधानमंत्री व मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने से रोकती पुलिस।
बहराइच। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को बहराइच में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव के नेतृत्व में दोपहर करीब तीन बजे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर आवागमन रोकने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो झड़प व धक्का-मुक्की हुई। इससे कलेक्ट्रेट के आसपास कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। प्रदर्शन में रामजी यादव, आनंद प्रकाश यादव, शैलेश सिंह शैलू, मयंक मिश्रा, नंदेश्वर यादव, विजय शेन, जाफर उल्ला खान ‘बंटी’, उत्तम सिंह, गौरव यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला सभा ने भी किया प्रदर्शन
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नू देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने भी कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट और धरना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा।