{"_id":"5d3c7d738ebc3e6cc80260b1","slug":"protect-the-boundaries-of-our-country-from-soldiers-only-bahraich-news-lko4731700112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों से ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों से ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित
विज्ञापन
बहराइच। शहर स्थित किसान डिग्री कॉलेज में वाणिज्य संकाय विभाग की ओर से कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों से ही हमारी व हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। सैनिक अपने पूरे परिवार को छोड़कर सीमा पर ड्यूटी करता है। ऐेसे में उनकी वीरगाथा को सभी लोग याद रखें।
शहर के किसान डिग्री कॉलेज में वाणिज्य संकाय विभाग की ओर से कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. एससी त्रिपाठी रहे। शिक्षकों व छात्रों ने सर्वप्रथम कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद जवानों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि हमारे देश में जवानों को सबसे अधिक सम्मान मिलता है। क्योंकि वह अपना परिवार छोड़कर हमारी तथा हमारे देश की सीमा की सुरक्षा करते हैं। प्रोफेसर डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि जवान ही ऐसा होता है जो अपने परिवार का ख्याल न कर पूरे देश का ध्यान रखता है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग जवानों का खुले दिल से आदर करें, क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं। सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल स्टडीज के डॉ. सत्यभूषण सिंह ने कहा कि हमारे जवानों ने अपना बलिदान देकर कारगिल विजय प्राप्त कर गौरव का क्षण दिया, इसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। इस मौके पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश सिंह, डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. राजू निगम, प्रोफेसर डॉ. राजू निगम आदि मौजूद रहे।