फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Property of four lakh stolen in home

चोरों ने उड़ाई लाखों की संपत्ति

Sun, 26 Jul 2015 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 26 Jul 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन

चहलवा और रमपुरवा मटेही गांव में शनिवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चार घरों में धावा बोलकर चोरों ने नकदी और जेवरात समेत चार लाख से अधिक की संपत्ति पार कर ली। एक मकान में परिवार के लोग जग गए तो उनके साथ हाथापाई भी हुई। सुजौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम चहलवा निवासी गुड्डू सिंह के परिवार के लोग शनिवार रात घर में सोये हुए थे। तभी दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर जब सामान समेट रहे थे। तभी परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिवारीजनों के शोर मचाने पर चोरों ने हाथापाई की। गांव के लोग दौड़े तो सभी सामान समेटकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


इसके पूर्व चोरों ने इसी गांव निवासी अनिल कुमार और सुनील कुमार के घर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान उड़ाया। पीड़ित अनिल और सुनील ने बताया कि उनके घर में रखा 75 हजार रुपये नकदी, 50 लीटर मेंथा ऑयल, दो लाख मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोर समेट ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने रमपुरवा मटेही निवासी लक्खा सिंह के घर से भी छह हजार रुपये नकदी, जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष वीपी श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि गांव से कुछ दूरी पर एक मोबाइल और कारतूस भी मिला है। इससे लग रहा है कि बदमाश असलहों से लैस थे। पीड़ितों से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी गई है। दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed