{"_id":"d0e43b0efbe3e926a6848d2933525251","slug":"project-manager-threatened-to-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट मैनेजर ने सांसद को दी जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट मैनेजर ने सांसद को दी जान से मारने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 06 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 28 सी के निर्माण में अनियमितता की जांच करने रविवार शाम को बहराइच पहुंची टीम के सामने ही ठेकेदार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने सांसद को जान से मारने की धमकी दे डाली। जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। सांसद ने सीओ सिटी को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहराइच से बाराबंकी तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 सी का निर्माण दिलीप कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। निर्माण में मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत सांसद सावित्रीबाई फुले ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की थी। केंद्र सरकार ने मामले की जांच एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कनौजिया और सहायक अभियंता अजय कुमार श्रीवास्तव को सौंपी थी।
विज्ञापन
रविवार देर शाम बहराइच पहुंची जांच टीम ने मौके पर जांच के दौरान सांसद सावित्रीबाई फुले को भी बुला लिया। सांसद के पहुंचने पर मार्ग में गड्ढे होने और पुरानी सड़क की खोदाई में गड़बड़ी की बात सामने आई। इसकी शिकायत करते हुए सांसद ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
इसी बीच दिलीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भागवत मिश्रा मौके पर पहुंच गए। वह ग्रामीणों पर शिकायत को लेकर भड़क उठे। जिस पर सांसद ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने सांसद से अभद्रता करते हुए उनको जान से मारने की धमकी तक दे दी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अनूप कुमार ने बताया कि सांसद ने प्रोजेक्ट मैनेजर पर आरोप लगाए हैं। अपशब्दों के साथ अभद्रता और धमकी देने की बात पता चली है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।