फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Problems of lawyers will soon be resolved

वकीलों की समस्याओं का जल्द होगा निस्तारण

Sat, 31 Aug 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Problems of lawyers will soon be resolved
बहराइच के दीवानी न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। दीवानी न्यायालय के मुख्य संघ भवन में शनिवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने जिला अधिवक्ता संघ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय दीवानी न्यायालय के मुख्य संघ भवन पहुंचे और जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन श्रीवास्तव ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। जबकि महामंत्री रामपाल शुक्ला ने जनपद न्यायाधीश का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने संघ के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर वकीलों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रशासनिक न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

इस मौके पर रामअचल सिंह सेंगर, रामछबीले शुक्ला, विजय कुमार कालिया, महावीर प्रसाद चांटिया, गयाप्रसाद मिश्रा, कुंवर बहादुर सिंह, देवेंद्र प्रसाद पांडेय, राजेश शुक्ला, वीरेंद्र विक्रम सिंह, राजकुमार सिंह, मोहनमुरारी गौड़, अश्वनी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

बहराइच के दीवानी न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद न्यायधीश व अन्य।

बहराइच के दीवानी न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद न्यायधीश व अन्य।- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed