{"_id":"69ed0fd0375b96aafc0e7b87","slug":"principal-honored-at-the-workshop-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-148232-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कार्यशाला में प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कार्यशाला में प्रधानाध्यापक हुए सम्मानित
Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा विभाग और भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में स्कूलों के उन्नयन और विकास योजनाओं पर गहन चर्चा हुई।
कार्यशाला में फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट ओरिएंटेशन एवं स्कूल एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत आए प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने मिलकर अपने-अपने स्कूलों के लिए विद्यालय विकास योजना तैयार की। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र में स्कूलों को संसाधन और शिक्षा की दृष्टि से और अधिक उन्नत बनाना है।
बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि संस्था के सहयोग से विद्यालयों को अगले स्तर (नेक्स्ट लेवल) तक ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसी ट्रेनिंग प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कार्यशाला में भारती एयरटेल फाउंडेशन के रीजनल हेड संदीप कुमार शारदा, बृजेश भारद्वाज, आरिफ अहमद सिद्दीकी, हरदीप सिंह, सिल्की भाटिया, अस्तित्व त्रिपाठी, पूनम यादव, शशि रंजन, अभिषेक पांडेय, राजन सिंह और सोनाली यादव सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद रहे।