{"_id":"5f906f798ebc3e9bf851fd9c","slug":"prevent-people-from-burning-straw-bahraich-news-lko5464573179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने से लोगों को रोकें ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने से लोगों को रोकें ग्राम प्रधान
विज्ञापन
मिहींपुरवा ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान व अन्य।
- फोटो : BAHRAICH
मोतीपुर (बहराइच)। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बुधवार को कृषि विभाग और तहसील प्रशासन ने ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानों को गांवों में लोगों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जो भी पराली जलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोष्ठी में विकास खंड के सभी ग्राम प्रधान बुलाए गए थे।
मिहींपुरवा ब्लॉक कार्यालय सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने की। बैठक में उपजिलाधिकारी ने प्रधानों से कहा वि वे सभी किसानों को पराली जलाने से रोकें। इसके बावजूद पराली जलाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि पराली जलाने से खेत को काफी नुकसान होता है। फसल प्रभावित होती है। खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरडी वर्मा व भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि पराली की बिक्री किसान कर सकते हैं। इसकी खरीद शुरू हो गई है। खेतों में पराली न जलाएं। नायब तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय ने कहा कि गांव-गांव जाकर मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके द्वारा पराली जलाई जाएगी, उसके विरुद्ध केस दर्ज कराने के साथ जुर्माना लगाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ने ग्राम प्रधानों से प्रदूषण कम करने में सहयोग करने की बात कही है। गोष्ठी में विकास खंड के बीज गोदाम प्रभारी आशुतोष कुमार, प्राविधिक सहायक समेत विकास खंड के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।