{"_id":"646e4d583f4b09e7910e2917","slug":"president-and-councilors-will-take-oath-on-26-and-27-bahraich-news-c-13-1-253159-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अध्यक्ष व सभासद 26 व 27 को लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अध्यक्ष व सभासद 26 व 27 को लेंगे शपथ
Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 24 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 26 व 27 मई को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है।शहर में 26 मई को इंदिरा स्टेडियम के सामने 11 बजे दिन में नगर पालिका अध्यक्ष व सभी सभासद शपथ लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याकमरन टेकड़ीवाल ने बताया कि इसमें पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद नानपारा में भी 26 मई को ही शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इसी तरह रिसिया नगर पंचायत, नगर पंचायत जरवल, पयागपुर नगर पंचायत, रुपईडीहा नगर पंचायत व कैसरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह 26 मई को होगा। मिहींपुरवा नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण को 27 मई को होगा।