Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prescribing medicines from outside sources will result in an adverse entry

Bahraich News: बाहर की दवा लिखने पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 21 Nov 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 21 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prescribing medicines from outside sources will result in an adverse entry
बहराइच। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए विवश करने की शिकायतों पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही हैं कि सरकारी दवाएं उपलब्ध कराने के बजाय मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए कहा जा रहा है। कुछ चिकित्सकों पर मरीजों को अपनी पसंद के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदने का दबाव बनाने की भी शिकायतें हैं। इससे गरीब मरीजों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


सीएमओ ने निर्देश दिया है कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने के लिए विवश न किया जाए। यदि किसी मरीज या उसके परिजन से बाहर से दवा मंगवाई जाती है तो वे मोबाइल नंबर 8005192637 पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को अस्पताल परिसर में इस मोबाइल नंबर को लिखवाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि मरीज जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed