फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prerna Saathi is teaching children by putting a chaupal in the village

गांव में चौपाल लगाकर बच्चों को पढ़ा रहे प्रेरणा साथी

Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Prerna Saathi is teaching children by putting a chaupal in the village
हुजूरपुर ब्लाक में बच्चों को पढ़ाते प्रेरणा राथी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कोरोना काल के दौरान विद्यालय बंद होने से बच्चों की पढ़ाई काफी हद तक प्रभावित हुई। हुजूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालय की जूनियर हेड ने गांव के ही पांच लोगों को चुना और उनको प्रेरणा साथी बनाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अब गांव में ही बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के कारण एक बार फिर से सबकुछ बंद हो गया। स्कूल व कॉलेज भी पूरी तरह बंद रहे। ऐसे में छोटे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही थी। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन ने प्रेरणा साथी बनाकर बच्चों को शिक्षित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

हुजूरपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटखौली में जूनियर हेड पद पर तैनात कांति सिंह ने गांव के ही छात्रों के परिवारीजन के बीच से पांच लोगों को प्रेरणा साथी बनाने के लिए चुना। अभिभावक बच्चों को अलग-अलग टोली में बैठाकर पढ़ाना शुरू कर दिए हैं। पांच प्रेरणा साथी चंद्रावती, मोनिका निषाद, मैनुद्दीन, राजेश व पूनम अपने-अपने गांव के मजरे में चौपाल लगाकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। बच्चों को पढ़ाई की निगरानी जूनियर हेड करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव मेें जाकर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करती हैं। कोरोना काल में बंद हुई पढ़ाई को जारी रखने के लिए यह पहल शुरू किया गया है। इससे बच्चे भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कोविड गाइडलाइन का रखा जा रहा ध्यान
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद बच्चों को पढ़ाने के दौरान कोविड गाइडलाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। बच्चे मास्क लगाकर ही अपने घर से आते हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखते हैं। इस पहल से गांव के लोग भी काफी खुश हैं।

स्कूल बंद होने के कारण प्रेरणा साथी की पहल शासन की ओर से की गई है जिसका पालन कराया जा रहा है। अब बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। प्रेरणा साथी बनाने के लिए गांव के ही बच्चों के अभिभावकों को चुना गया है। पहल को साकार किया जा रहा है।
-कांति सिंह, जूनियर हेड, उच्च प्राथमिक विद्यालय पटखौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed