{"_id":"6ae38e5229775e8764059226","slug":"boy-dies-after-being-struck-by-a-combine-harvester-during-paddy-harvesting-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159449-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धान कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धान कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर बालक की मौत
Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद कंबाइन छोड़कर भागा चालक। -संवाद
रुपईडीहा। शंकरपुर के मजरे बख्शी का गांव में बुधवार शाम धान की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक आरुष साहू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मशीन कब्जे में ले ली है, चालक की तलाश भी शुरू कर दी है।
मजरे बख्शी का गांव निवासी राम निवास साहू बुधवार को अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की कटाई करा रहे थे। उनकी पत्नी और अन्य परिजन भी खेत में मौजूद थे। राम निवास का बेटा आरुष (12) अपनी मां के साथ खेत में खेल रहा था।
बिगड़ते मौसम को देखते हुए उसकी मां भी धान काट रही थीं। उसी दौरान बगल के खेत में भी कंबाइन मशीन चल रही थी। खेलते-खेलते आरुष दूसरे खेत में पहुंच गया। चालक उसे देख नहीं पाया और मशीन उसकी ओर घुमा दी। कंबाइन की चपेट में आने से आरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर मशीन रुकवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। आरुष के चाचा मनोज ने रुपईडीहा थाने में सूचना दी।
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर कंबाइन मशीन कब्जे में ले ली। मनोज की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।