फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Preparations started to make toll plaza cashless

टोल प्लाजा को कैशलेस बनाने की तैयारियां शुरू

Wed, 10 Feb 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations started to make toll plaza cashless
बहराइच। हाईवे पर स्थापित टोल प्लाजा से नकद भुगतान करके गुजरने वाले वाहनों को अब 15 फरवरी के बाद तगड़ा झटका लगेगा। टोल प्लाजा पर 15 फरवरी के बाद नकद भुगतान की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वाहन चालकों को राहत देनेे के लिए टोल प्लाजा पर ही फास्टैग लगेगा और रिचार्ज होगा। बिना फास्टैग के गुजरने वाले वाहनों को दोगुना टोल टैक्स देना होगा। टोल टैक्स को कैशलेस बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर यात्रियों को जाम से निजात दिलाने के लिए फास्टैग की सुविधा शुरू की गई है। जिले में लखनऊ-बहराइच, नानपारा-बहराइच व बहराइच-श्रावस्ती हाईवे पर टोल प्लाजा स्थित है। तीनों टोल प्लाजा से रोजाना लगभग तीन हजार गाड़ियां गुजरती हैं। टोल प्लाजा पर फास्टैग की व्यवस्था होने के बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

पर्ची कटवाने के दौरान वाहनों की कतार लगने से टोल प्लाजा पर जाम की समस्या खत्म करने के लिए 15 फरवरी से कैशलेस कर दिया जाएगा। फास्टैग लगे वाहन बिना समय बर्बाद किए कुछ ही सेकेंड में टोल प्लाजा से गुजर जाएंगे। 15 फरवरी के बाद जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा। उन्हें दोगुना टोल टैक्स देकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर फास्टैग की व्यवस्था पूरी तरह शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा। टोल पर्ची कटवाने में एक वाहन को लगभग दो मिनट लग जाता है। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। टोल प्लाजा कैशलेस होने के बाद फास्टैग लगा होने पर मात्र पांच सेेकेंड में गाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हो सकेगी और जाम से भी नहीं जूझना पड़ेगा।

कैसरगंज टोल प्लाजा के टोल शिफ्ट इंचार्ज पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि टोल प्लाजा पर नकद भुगतान 15 फरवरी तक ही होगा। अभी तक समय बढ़ाने का कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है या उनका रिचार्ज नहीं है, उन्हें 15 फरवरी से परेशानी होगी। हालांकि इसके लिए टोल प्लाजा पर ही फास्टैग लगवाने व रिचार्ज कराने की सुविधा मिलेगी। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होगा, उन्हें दोगुना टोल टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed