फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Pregnant woman strangled to death for dowry

दहेज के लिए गर्भवती की गला दबाकर हत्या

Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman strangled to death for dowry
बहराइच। पट्टीकमालपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों को सूचना मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवल कलां गांव निवासी बलभद्र ने अपनी बेटी सरोज (22) की शादी इसी थाना क्षेत्र के पट्टीकमालपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी के पुत्र बेनी प्रसाद से चार साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुरालीजन कम दहेज का ताना देकर मारा पीटा करते थे। दहेज में एक लाख नगद व बुलेट की मांग करते थे। कई बार विवाद हुआ तो आपस में वार्ता करके मामले को खत्म करा दिया गया।
विज्ञापन

भाई अनिल कुमार ने बताया कि बहन गर्भवती थी। उसके बाद से ससुरालीजनों ने और परेशान करना शुरू कर दिया। भाई का आरोप है कि पांच फरवरी को दहेज को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि सब लोगों ने मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद फोन से सूचना दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बहन के गले व शरीर में काफी चोट के निशान थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फखरपुर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया घटना संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed