फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Prakash Parv of Guru Granth Sahib celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व

Sat, 31 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Granth Sahib celebrated with great pomp
बहराइच के गुरुद्वारा में शनिवार को आयोजित प्रकाश पर्व पर लंगर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नगर के पीपल चौराहा स्थित गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में शनिवार को श्री गुरू ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शबद कीर्तन के साथ ही लंगर आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पीपल चौराहा स्थित गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में सुबह से ही सिख समाज के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। समाज के लोगों ने गुरू ग्रंथ साहिब पर मत्था टेकते हुए प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। ज्ञानी जत्थे की ओर से शबद कीर्तन किया गया।
विज्ञापन

अमजा भई आकाल की, तबै चलायो पंथ, सब सिक्खन को हुकुम है गुरु मानयो ग्रंथ के साथ गुरू ग्रंथ की महानता व उसके उद्देश्यों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालसा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया ने बताया कि आदि ग्रंथ सिख समाज का प्रमुख ग्रंथ है। इसे गुरू ग्रंथ साहिब कहा जाता है। समाज के पांचवें गुरू श्री अर्जुन देव ने इसका संपादन किया। गुरू ग्रंथ महज एक धर्म को लेकर नहीं है। इसमें अलग-अलग समाज के भक्तों की वाणी भी सम्मिलित है।

प्रकाश पर्व पर देहरादून से आए गुरुमीत सिंह व गुरुवाणी केंद्र के परमजीत सिंह, जसवीर सिंह आदि ने शबद कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। इसके बाद लंगर की शुरुआत हुई जो देर शाम तक चला। इस मौके पर जगनंदन सिंह, त्रिलोक सिंह, परविंदर सिंह, गुरुदेव सिंह, गुरुमीत सिंह, बलजीत कौर, कुलदीप कौर, सिमरन, राजेेंद्र कौर, बाबी, पवन प्रीत, जसवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed